जमीनी विवाद में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, दो नामजद आरोपी गिरफ्तार मीरगंज के जरौना गांव में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर 75 वर्षीय काशीनाथ उपाध्याय की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में क्षेत्राधिकारी मछलीशहर परमानन्द कुशवाहा ने बताया कि घटना जमीनी विवाद से जुड़ी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights