जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी की अपील, पहले संबंधित अधिकारी को दें शिकायत जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर दे सकते हैं प्रार्थना पत्र, फोन और व्हाट्सऐप के जरिए भी दर्ज होगी शिकायत


जौनपुर। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए सर्वप्रथम संबंधित उपजिलाधिकारी अथवा विभागीय अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराएं। इसके बावजूद समस्या का समाधान न होने पर जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर अपनी शिकायत प्रस्तुत की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। नागरिक अपनी शिकायत 7905776418 पर कॉल करके दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा अपना प्रार्थना पत्र 7985912030 नंबर पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी भेज सकते हैं।

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि शिकायत में समस्या का स्पष्ट विवरण, संबंधित विभाग तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights