जौनपुर में सपा का जोरदार प्रदर्शन, PM मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना जारी, पुलिस की मौजूदगी में दूसरी बार हुआ पुतला दहन; बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता जुटे

जौनपुर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। पुतला दहन को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बनी।

बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार भी पुतला दहन किया। इसके बाद मौके पर पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन में विधायक लकी यादव, विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, पंकज पटेल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले सपा ने दो से आठ अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत जनजागरूकता और संगठनात्मक कार्यक्रम चलाने की घोषणा की थी।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी के बीच नारेबाजी और पुतला दहन से कुछ समय के लिए माहौल गरमा गया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights