राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम जौनपुर आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी 9 अक्टूबर को बंधन वाटिका से निकलेगा स्वागत जुलूस, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंचेगा सुक्खीपुर स्थित आवास


जौनपुर। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर सोनकर के राज्यसभा सांसद बनने के बाद जनपद जौनपुर में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को शाम 6:30 बजे बंधन वाटिका, निकट बालू मंडी, चांदपुर से स्वागत जुलूस प्रारंभ होगा। स्वागत जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सुक्खीपुर स्थित विद्यासागर सोनकर के आवास तक पहुंचेगा।

स्वागत जुलूस बंधन वाटिका से पॉलिटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू तिराहा, कसेरी बाजार, कोतवाली हनुमान मंदिर, सुतहट्टी, भंडारी स्टेशन, मां शीतला धाम चौकियां, कुत्तूपुर होते हुए सुक्खीपुर स्थित आवास पहुंचेगा।

आयोजकों ने इस अवसर पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने की अपील की है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जौनपुर की धरती पर सांसद के प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए स्वागत कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights