मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल सरकार में बड़ी जिम्मेदारी, बने सांस्कृतिक सलाहकार कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा, सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में निभाएंगे सलाहकार की भूमिका

कोलकाता। दिग्गज अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग का सलाहकार नियुक्त किया है। खास बात यह है कि इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।

बुधवार को जारी सरकारी अधिसूचना के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अधीन है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले अभिनेता उत्तम कुमार की जन्मशती से जुड़े कार्यक्रम के दौरान मिथुन चक्रवर्ती को सरकार में सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की थी।

मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाल के फिल्म और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था और पार्टी के चुनावी अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। अब सरकार में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संस्कृति और फिल्म क्षेत्र से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights