लाइनमैन की पिटाई के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

 

लाइनमैन की पिटाई के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, मारपीट का वीडियो हुआ था वायरल

 

 

 

 

 

 

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के लाइनमैनप पिटाई का वीडियो एक दिन पूर्व वायरल हो गया था। पीड़ित कपिलदेव यादव पुत्र रामआसरे यादव हाल पता- ग्राम रोहुआ मुस्ताफाबाद थाना गम्भीरपुर, स्थायी पता – ग्रा- बेहड़ा थाना केराकत जनपद जौनपुर घायल हालत में थाना आकर एक प्रार्थना पत्र दिया था कि कटघर गोमाडीह में बिजली का बिल बकाया होने के कारण नियमानुसार कई लोगों की बिजली एक सप्ताह पूर्व अधिकारी की मौजूदगी में काट दी गयी थी। इसी बात से नाराज अभियुक्तगण खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज, रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज, बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज, सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर व 8 से 10 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात द्वारा वादी को गाली गलौज कर मारे पीटे व जान से मारने की धमकी दिए। इसके सम्बन्ध में धारा 115(2), 352,351(3),3(5) BNS बनाम 04 नामजद व 8 से 10 व्यक्ति अन्य नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था। व0उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त खिलाडी सरोज पुत्र बंशू सरोज, रामखिलावन पुत्र बंशू सरोज, बृजेश सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज, सुजीत सरोज पुत्र रामखिलावन सरोज, विनोद पुत्र रामअचल समस्त निवासीगण ग्राम कटघर थाना गम्भीरपुर को रोहुआ तिराहा गिरफ्तार किया।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूजचैनल थाना प्रभारी गोसाई की बाजार देवेन्द्र कुमार गौतम की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights