रामपुर: सुहागरात पर ही दूल्हे से मारपीट, दुल्हन ने जताया जबरन शादी का विरोध
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात के मौके पर ही विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, दुल्हन उत्तराखंड की रहने वाली बताई जा रही है और वह इस शादी से खुश नहीं थी। आरोप है कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शादी कराई, जिसका विरोध उसने सुहागरात पर ही कर दिया।
घटना के बाद दूल्हा गहरे सदमे और दहशत में है। उसने दुल्हन के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया है। दूल्हे का कहना है कि अगर उसे जबरदस्ती साथ रहने के लिए मजबूर किया गया तो वह आत्मघाती कदम उठा सकता है।
फिलहाल मामला चर्चा में है और स्थानीय स्तर पर सुलह-समझौते की कोशिशें जारी हैं। वहीं, इस घटना ने जबरन शादी जैसे संवेदनशील मुद्दे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।