रेलवे लाइन पर अज्ञात किशोरी का शव मिलने से सनसनी


जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केवटली कला गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक किशोरी का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
मृतका की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। उसकी लंबाई करीब 5 फीट, रंग सांवला है। वह पीले रंग की कुर्ती, नीले रंग की लेगी और लाल हवाई चप्पल पहने हुई थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जिससे माहौल में भय और असमंजस का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights