बेरूत में इजरायली एयरस्ट्राइक से तबाही, अबी हैदर टावर ध्वस्त बेरूत।

बेरूत के मज़रा इलाके में इजरायली हवाई हमले ने भारी तबाही मचाई है। हमले में अबी हैदर टावर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं।
इन हमलों के लगातार जारी रहने से ईरान में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है।
मध्य-पूर्व में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights