जलालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार, 83 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद


📍 जौनपुर।
थाना जलालपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 83 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।
पुलिस टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्धों की चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबार करने वालों में डर का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights