गर्मी में यात्रियों को राहत: LTT-बनारस के बीच चलेगी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसम्पर्क विभाग ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रीष्मकाल में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बनारस–लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन 21 फेरों के लिए किया जाएगा।
कब चलेगी ट्रेन
01073 (LTT से बनारस): 06 मई से 15 जुलाई 2026 तक (06 मई को छोड़कर) हर बुधवार और गुरुवार
01074 (बनारस से LTT): 08 मई से 17 जुलाई 2026 तक (12 जून को छोड़कर) हर शुक्रवार और शनिवार
समय और प्रमुख ठहराव
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन 12:15 बजे चलकर थाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, बीना, झांसी, फतेहपुर होते हुए बनारस रात 11:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी में बनारस से सुबह 5:30 बजे चलकर वही प्रमुख स्टेशनों से होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 4:40 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—
09 शयनयान (Sleeper)
06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3)
01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2)
04 सामान्य द्वितीय श्रेणी
02 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।
विशेष व्यवस्था
06 मई को 01073 के स्थान पर 01125 स्पेशल ट्रेन चलेगी
12 जून को 01074 के स्थान पर 01126 स्पेशल ट्रेन संचालित होगी
(समय, मार्ग और ठहराव समान रहेंगे)
रेलवे के इस फैसले से गर्मी के मौसम में मुंबई-वाराणसी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।