सूरत के उधना स्टेशन पर मजदूरों की भीड़, गैस संकट के चलते घर लौटने को मजबूर
सूरत/उधना। उधना रेलवे स्टेशन पर इन दिनों हजारों मजदूरों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सिर पर सामान लादे मजदूर अपने-अपने घरों को लौटने की तैयारी में जुटे हैं।
कई मजदूरों का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जिसके कारण खाना बनाना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि जब भोजन की व्यवस्था ही नहीं हो पा रही, तो शहर में रहना संभव नहीं है।
स्टेशन पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन को विशेष ट्रेनों का संचालन करना पड़ा है, ताकि यात्रियों को राहत दी जा सके।
वहीं, उत्तर प्रदेश में भी रसोई गैस की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के 20-25 दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
हालांकि, गैस आपूर्ति को लेकर संबंधित विभागों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।