स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: 45 दिन तक नहीं कटेगी बिजली, जीरो बैलेंस पर भी मिलेगी सप्लाई


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नई व्यवस्था लागू की है। अब नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद 45 दिनों तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत यदि उपभोक्ता का बैलेंस शून्य (जीरो) भी हो जाता है, तब भी 3 दिनों तक या 200 रुपये तक बिजली आपूर्ति जारी रहेगी।
सरकार का मानना है कि इस फैसले से उपभोक्ताओं को अचानक बिजली कटने की समस्या से राहत मिलेगी और उन्हें रिचार्ज कराने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।
यह कदम खासतौर पर उन उपभोक्ताओं के लिए राहतभरा साबित होगा, जो समय पर रिचार्ज नहीं कर पाते या तकनीकी कारणों से बैलेंस खत्म हो जाता है।