रील बनाने का जुनून बना जानलेवा: हाईवे हादसे में 3 युवाओं की मौत


मऊगंज (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में रील्स बनाने का शौक तीन युवाओं की जान ले गया। हाईवे पर रील शूट करने के दौरान पीछे से आए ट्राले की भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान उपलक्ष्य कोल (17), अमरीश कोल (22) और हेमराज कोल (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ये तीनों पल्सर बाइक पर सवार थे और चलती सड़क पर रील बना रहे थे।
वहीं, दूसरी बाइक पर वीडियो शूट कर रहे प्रशांत द्विवेदी (19) और प्रदीप द्विवेदी (17) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा इतना भयानक था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का वीडियो अब कई दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सावधानी की जरूरत
यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि हाईवे या व्यस्त सड़कों पर रील बनाना बेहद खतरनाक हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights