मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत


मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग पर देवरी कला गांव के पास यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीनों लोग धर्मकांटा के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रामपुर-33 गांव निवासी विजय (40), देवेंद्र (38) और राजेश (41) के रूप में हुई है। तीनों मजदूर मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी मेगा पावर प्लांट से काम कर देर रात घर लौट रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हुई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights