उत्तर प्रदेश: गेहूँ खरीद में किसानों को बड़ी राहत, बिना फार्मर रजिस्ट्री भी बेच सकेंगे फसल

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने गेहूँ खरीद को लेकर किसानों के लिए बड़ी राहत भरा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी सरकारी क्रय केंद्रों पर अपना गेहूँ बेच सकेंगे।
सरकार के इस फैसले से उन किसानों को विशेष राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए थे। अब वे पूर्व वर्षों की तरह आसानी से अपना गेहूँ समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
प्रदेश सरकार ने इस संबंध में सभी ज़िलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि गेहूँ खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सके।
यह निर्णय गेहूँ खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।