भारत में अभी बाकी है भीषण गर्मी का दौर, वायु प्रदूषण बना अब तक ‘ढाल’ — रिपोर्ट में खुलासा


नई दिल्ली। भारत में गर्मी का सबसे खतरनाक दौर अभी आना बाकी है। एक हालिया रिसर्च में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि अब तक वायु प्रदूषण ने देश में तापमान को कुछ हद तक नियंत्रित रखने में भूमिका निभाई है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टडी के मुताबिक, वातावरण में मौजूद प्रदूषण कण (एरोसोल) सूर्य की किरणों को आंशिक रूप से रोकते हैं, जिससे सतह का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। यही कारण है कि अब तक भीषण गर्मी का पूरा असर सामने नहीं आया।
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि जैसे-जैसे भारत में स्वच्छ हवा को लेकर नीतियां प्रभावी होंगी और प्रदूषण स्तर घटेगा, वैसे-वैसे तापमान में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। यानी आने वाले वर्षों में हीटवेव और ज्यादा खतरनाक रूप ले सकती है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिति एक नई चुनौती पेश करती है, जहां एक तरफ स्वच्छ हवा जरूरी है, वहीं दूसरी ओर बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए ठोस रणनीति बनानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights