ट्रंप की ‘Hell-Holes’ टिप्पणी पर ईरान का पलटवार, भारत की तारीफ की


अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा भारत और चीन को “नरक के गड्ढे (Hell-Holes)” बताने वाले बयान पर अब ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Iran की ओर से मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा है कि किसी भी देश के बारे में राय बनाने से पहले वहां आकर उसकी वास्तविकता को देखना चाहिए। दूतावास ने ट्रंप को भारत आने और यहां की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विकास को समझने की सलाह दी।
ईरान की इस प्रतिक्रिया को कूटनीतिक अंदाज में भारत के समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, जबकि ट्रंप के बयान को लेकर पहले से ही कई देशों में बहस छिड़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights