वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत


वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर रामदेवपुर मोड़ के सामने शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंदवक बाजार से घर लौट रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई।
मृतक महिला की पहचान काजल शर्मा (उम्र 35 वर्ष), पत्नी विकास शर्मा, निवासी ग्राम रामदेवपुर, डोभी ब्लॉक, पोस्ट चंदवक, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास शर्मा अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनमें एक की उम्र करीब 5 वर्ष और दूसरे की उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights