दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता की संस्तुति


लखनऊ। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने दो दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद दिए जाने की संस्तुति राज्य सरकार से की है।
बताया गया कि लखनऊ के मुख्यधारा के पत्रकार विधि सिंह और मोहम्मद इरफान का करीब दो माह पूर्व असमय निधन हो गया था। इस संबंध में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दोनों पत्रकारों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया था।
उक्त अनुरोध पत्र पर संज्ञान लेते हुए सूचना निदेशक विशाल सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक मदद प्रदान किए जाने की संस्तुति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights