धूमधाम से मनाया गया साईं बाबा का 30वां स्थापना दिवस


जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद, तिलकधारी महाविद्यालय के पास स्थित साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस शुक्रवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई, जिसे पुजारी पंकज पांडे ने संपन्न कराया। इसके बाद साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई, जो निर्धारित मार्गों से होते हुए गायत्री माता मंदिर तक पहुंची।
पालकी यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ, डीजे और बैंड-बाजे की आकर्षक झांकी शामिल रही। गायत्री माता मंदिर में आरती के बाद पालकी पुनः साईं बाबा मंदिर पहुंची, जहां समापन आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। पालकी यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
मंदिर के प्रबंधक संजय सिंह, संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, इंद्र भान सिंह ‘इंदु’, भार्गव सिंह सहित मंदिर परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
पालकी संयोजक जगदीश सेठ, दीपक श्रीवास्तव (पत्रकार), बृजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक मिश्रा, सत्यप्रकाश यादव, आशीष बरनवाल, मित श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, सूर्यांश श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights