पेड़ से टकराकर वृद्ध की मौत, किशोर घायल

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया अमृत गांव के पास सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर ही वृद्ध की जान चली गई। हादसे में घायल किशोर को उपचार के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।