पत्रकार पर दर्ज FIR मामले की जांच, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची रूदौली


अयोध्या। रूदौली सीएचसी में पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच तेज हो गई है। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की।
बताया जा रहा है कि पत्रकार रमेश पाण्डेय के खिलाफ दर्ज FIR की जांच के लिए टीम सुबह सीएचसी रूदौली पहुंची। जांच के दौरान अधीक्षिका डॉ. फातिमा हसन रिजवी समेत कई कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।
जांच टीम ने पत्रकार रमेश पाण्डेय का बयान दर्ज किया, वहीं वायरल ऑडियो को लेकर स्टाफ नर्स से भी पूछताछ की गई। स्टाफ नर्स ने ऑडियो को अपना बताते हुए लिखित बयान दिया।
वायरल ऑडियो में कथित तौर पर अधीक्षिका द्वारा स्टाफ नर्स पर पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, स्टाफ नर्स ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने से इनकार करने की बात कही है।
एडिशनल सीएमओ के अनुसार, यह ऑडियो करीब डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है और जांच रिपोर्ट जल्द ही सीएमओ को सौंप दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights