पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम

पश्चिम बंगाल। विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजामों का ऐलान किया है।
29 अप्रैल को होने वाले इस चरण में 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की है।
बताया गया है कि 2400 से अधिक कंपनियों के साथ रिकॉर्ड संख्या में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) तैनात किए जा रहे हैं, जो 2021 के चुनावों की तुलना में काफी अधिक हैं।
पहले चरण में हुई छिटपुट हिंसा को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो बाहरी राज्यों से होंगे।
चुनाव आयोग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मतदान के बाद कैमरों के SD कार्ड को तुरंत नहीं निकाला जाएगा, बल्कि सेक्टर ऑफिसर की निगरानी में सुरक्षित रखा जाएगा।