जौनपुर: रविकांत श्रीवास्तव का भव्य स्वागत, कायस्थ महासभा 7235 की एकजुटता पर जोर


जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 (महाराष्ट्र) के प्रदेश संगठन सचिव रविकांत श्रीवास्तव के जौनपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।
स्वागत से अभिभूत रविकांत श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ महासभा 7235, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव (एडवोकेट, हाईकोर्ट मुंबई) के नेतृत्व में देशभर में तेजी से संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईया’ ने कायस्थ समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे संगठन को नई दिशा और मजबूती मिली है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजय वर्मा ‘अज्जू’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, कायस्थ पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव प्रो. अंजनी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमर श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता गौरव श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता सुलभ श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रिंकू श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि रविकांत श्रीवास्तव इन दिनों जौनपुर दौरे पर हैं, जहां वे संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights