प्रतापगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत चालक ट्रक सहित मौके से फरार

प्रतापगढ़: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत

चालक ट्रक सहित मौके से फरार

प्रतापगढ़ जिले के थाना देल्हूपुर अंतर्गत प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर बीती रात 11 बजे राजगढ़ क्षेत्र से शादी समारोह के बाद प्रयागराज के बहरिया घर वापस जा रहे थे बाइक सवार दो लोगों की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक की घटनास्थल पर जबकि दूसरे की अस्पताल में मौत हो गई।

दुर्घटना स्थल पर राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस तथा शनिदेव चौकी की पुलिस एवं देल्हूपुर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर एवं डायल 112 पुलिस।

स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायल व मृतक को भेजा गया जिला अस्पताल। अस्पताल पहुंचते ही दुर्घटना में घायल की भी हुई मौत।

बाइक सवार मृतक लोगों में अजीत कुमार 45 वर्ष और अशोक कुमार 57 वर्ष निवासी करकटेपुर थाना बहरिया बताए जाते हैं।

थानाध्यक्ष देल्हूपुर धीरेंद्र ठाकुर ने न्यूज़ मूवमेंट को बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights