अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू


अयोध्या। अयोध्या से मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन शाम 5:45 बजे प्रस्थान करती है और करीब 26 घंटे में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचती है। इस दौरान ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक सहित कुल 12 प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी, जिससे अयोध्या और मुंबई के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। नई सेवा शुरू होने से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही आर्थिक कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
इस अवसर पर अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बताया गया कि इस ट्रेन के संचालन की मांग पूर्व में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर की गई थी, जिसके बाद यह सेवा शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights