अनियंत्रित वाहन ने कार में पीछे से मारी जोरदार टक्‍कर,             पति पत्नी समेत तीन की मौत

अनियंत्रित वाहन ने कार में पीछे से मारी जोरदार टक्‍कर,

पति पत्नी समेत तीन की मौत

गाजीपुर।  देवकली पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात कार में अज्ञात वाहन पीछे टक्कर मारी जिसमे पति पत्नी महिला सहित तीन लोगो की मौत हो गई।

ग्राम सुकी जिला बैशाली बिहार निवासी धीरज कुमार अपने पत्नी मोनी व अपने मित्र आलोक के साथ कार से प्रयागराज अपने बेटे के पास जा रहे थे। तभी देवकली पेट्रोल पंप के पास कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे जहां मोनी देवी (40) की मौत हो गई और धीरज (45) व आलोक कुमार (35)बुरी तरह से घायल होकर कराह रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सैदपुर स्वस्थ्‍य केंद्र भेजा जहां रास्ते में दोनो की भी मौत हो गई। पुलिस घर वालो को इसकी सूचना दिए। सूचना पाकर घर के लोग पहुंचे।

थानाध्‍यक्ष नंदगंज ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आवश्‍यक कार्यवाही की जा रही थी।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights