झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे में BJP नेता गिरफ्तार


झांसी। झांसी पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा करते हुए BJP नेता आशीष उपाध्याय को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आशीष उपाध्याय इस नेटवर्क का अहम हिस्सा बताया जा रहा है और वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहा था। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया था।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे रैकेट में कई अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनमें से 7 आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights