लखनऊ में ASI ने की आत्महत्या, मंगेतर पर परिजनों के गंभीर आरोप

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में तैनात 34 वर्षीय ASI ने आत्महत्या कर ली, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, ASI का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने अपनी जिंदगी की असफलताओं के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
बताया जा रहा है कि ASI की शादी तय हो चुकी थी और वह अपनी मंगेतर से नियमित बातचीत करता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
वहीं, परिजनों ने मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट सहित अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।