उत्तर प्रदेश में 8 मई तक बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश का लंबा सक्रिय दौर शुरू हो रहा है, जो 8 मई तक जारी रहने की संभावना है।
प्रदेश में आज दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी देखने को मिल सकती है। वहीं कल से बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश शुरू हो सकती है।
4 और 5 मई को पूरे प्रदेश में असर
मौसम विभाग ने 4 और 5 मई को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर तराई क्षेत्रों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है।
पूर्वांचल में ज्यादा सतर्कता जरूरी
पूर्वांचल के इलाकों में पहले से अधिक तापमान रहने के कारण तेज तूफान बनने की संभावना जताई गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
तेज हवाओं को देखते हुए खुले में रखे टीन शेड और हल्के ढांचे को मजबूत करने की सलाह दी गई है, ताकि नुकसान से बचा जा सके।
मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम पिछले सिस्टम के मुकाबले अधिक प्रभावी हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights