सहारनपुर: PDA पाठशाला मामले में सपा नेता फरहाद आलम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में PDA पाठशाला को लेकर चर्चा में आए सपा नेता फरहाद आलम के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में आज ही उनके घर समन पहुंचाया गया और उसी दिन अदालत में पेशी की तारीख भी तय की गई है। मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
गौरतलब है कि फरहाद आलम PDA पाठशाला चलाकर “A फॉर अखिलेश” और “B फॉर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर” पढ़ाने को लेकर चर्चा में आए थे। इसी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
फिलहाल पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।