…………………बड़ी खबरें……………….
.
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने श्रमिकों के सम्मान की बात करते हुए बालश्रम को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता जताई।
देहरादून। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के उत्तराखंड दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा विधायक विनोद चमोली ने इसे भाजपा के लिए सकारात्मक बताया।
महराजगंज। डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मामला कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी का है।
केदारनाथ। उद्योगपति गौतम अदाणी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और प्रस्तावित रोप-वे परियोजना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ रहीं।
हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हर की पौड़ी सहित गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।
अमेठी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मोर गंभीर रूप से घायल मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे इलाज के लिए अपने साथ ले गई। मामला मुस्वापुर चौराहे का है।
मेरठ। CGHS कार्यालय में CBI की छापेमारी से हड़कंप मच गया। 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डायरेक्टर डॉ. नताशा पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।
प्रयागराज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ संबंधी बयान पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने 8 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखा था।
बस्ती। विक्रमजोत चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। आरोप है कि उन्होंने मृतक के परिजनों से पैसे की मांग की थी।
अलीगढ़। नगर निगम कर्मचारियों द्वारा फल मंडी गेट के पास कूड़ा डाले जाने से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है। आरोप है कि पैसे न मिलने पर कूड़ा नहीं उठाया गया।
गोरखपुर। गुलहरिया स्थित एक निजी अस्पताल पर मरीज की किडनी निकालने का गंभीर आरोप लगा है। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया।
कानपुर देहात। तेज रफ्तार डंपर ने एक किसान को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
प्रतापगढ़। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से हथियार और बाइक बरामद हुई।
रायबरेली। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। 5 किलो सिलेंडर पर भी कीमत बढ़ने से लोगों में नाराजगी है।
सहारनपुर। गंगोह क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते गोलियां चलने की बात सामने आई है।
कुशीनगर/गोरखपुर। जिले में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
सिद्धार्थनगर। पेट्रोल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। किराना दुकानों पर 200 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल बेचे जाने का आरोप है।
लखनऊ। शिक्षकों एवं चिकित्सकों के सम्मेलन में कांग्रेस नेता अविनाश पांडे, अजय राय और सुप्रिया श्रीनेत के शामिल होने की संभावना है।
अलीगढ़। सिधौली क्षेत्र में गेट के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद बढ़ गया है। दो गुट आमने-सामने आ गए, मौके पर पुलिस और PAC तैनात की गई है।
प्रतापगढ़। ट्रैफिक पुलिस पर तलवार से हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरा फरार है।
कन्नौज। तेज रफ्तार कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा सौरिख क्षेत्र में हुआ।