अंबेडकरनगर: घर में 4 बच्चों के शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका


अंबेडकरनगर। जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक घर के अंदर चार बच्चों के शव बरामद हुए। मृतकों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं। सभी बच्चों के शव एक ही कमरे में पड़े मिले, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। बच्चों के पिता विदेश में, सऊदी अरब में रहते हैं, जबकि मां का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और बच्चों की मां की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights