………..देश–राज्यों से बड़ी खबरें…………

1. पश्चिम बंगाल। राज्य के 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। डायमंड हार्बर में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस पर वोट डालने से रोकने और हमला करने का आरोप लगाया। दोपहर 1 बजे तक 55% से अधिक मतदान दर्ज हुआ।
2. नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती के खिलाफ टीएमसी की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार भारतीय चुनाव आयोग का है और इसके लिए अलग आदेश की आवश्यकता नहीं है।
3. नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों के लिए स्पष्ट संदेश है।
4. नई दिल्ली। देशभर में करोड़ों मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश भेजा गया। सायरन की आवाज के साथ सरकार ने आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया।
5. नई दिल्ली। एलपीजी आपूर्ति को लेकर राहत की खबर है। होर्मुज से 45 हजार टन गैस लेकर एक सुपरटैंकर भारत के लिए रवाना होने को तैयार है।
6. मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है, लेकिन बढ़ता कर्ज और रक्षा खर्च वैश्विक जोखिम बना हुआ है।
7. मुंबई। महाराष्ट्र में ऑटो चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। यूपी-बिहार के नेताओं ने इसका विरोध किया है।
8. पुणे। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।
9. छतरपुर। पारिवारिक विवाद में एक पिता ने बच्चों को कमरे में बंद कर आग लगाने की कोशिश की। बच्चों की चीखें सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें बचा लिया।
10. नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच यूपी, बिहार और एमपी समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड से डोडा-किश्तवाड़ मार्ग बंद हो गया, जबकि राजस्थान में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया।
11. खेल। इंडियन प्रीमियर लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है। महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
12. नई दिल्ली। भारत जल्द ही पड़ोसी देशों को इथेनॉल निर्यात शुरू कर सकता है। नेपाल के साथ इसको लेकर बातचीत शुरू हो गई है।
13. वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ‘पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं दिए जा सकते।’ उन्होंने ईरान के जंग रोकने के प्रस्ताव को फिर ठुकरा दिया।