मुजफ्फरनगर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, दर्दनाक मौत


मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights