यूपी के 17 PCS अधिकारी असम में मतगणना ड्यूटी पर तैनात


लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के 17 पीसीएस अधिकारियों को असम में मतगणना कार्य के लिए तैनात किया है। ये सभी अधिकारी ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) के रूप में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करेंगे।
जारी सूची के अनुसार जिन अधिकारियों को असम भेजा गया है, उनमें चंदन पटेल (उप आवास आयुक्त, आवास विकास परिषद, लखनऊ), राम जी मिश्रा (उपनिदेशक, मंडी परिषद), अभय कुमार पांडे (सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण), प्रदीप कुमार (उपनिदेशक, पशुपालन निदेशालय) और संजीव कुमार (रजिस्ट्रार, अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ) शामिल हैं।
इसके अलावा शिशिर कुमार (अपर नगर आयुक्त, नगर निगम आगरा), अजय कुमार राय (अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल), आनंद कुमार सिंह (सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण), अनूप कुमार (संयुक्त निदेशक, आईसीडीएस), बृजेश कुमार त्रिपाठी (संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय) को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सूची में दीपेंद्र यादव (अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज), धीरेंद्र सिंह (एडीएम न्यायिक, आगरा), दीप्ति देव यादव (अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल), मनोज कुमार सागर (सचिव, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, लखनऊ), नागेंद्र नाथ यादव (अपर आयुक्त, अयोध्या नगर निगम), पंकज कुमार (अपर नगर आयुक्त, मेरठ) और रमेश यादव (अपर आयुक्त, सहारनपुर मंडल) का नाम भी शामिल है।
चुनाव आयोग का उद्देश्य इन अधिकारियों के माध्यम से मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। अधिकारियों की तैनाती को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights