ब्रेकिंग न्यूज पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर


कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा 143 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 101 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा वाम दल 1, कांग्रेस 2 और अन्य दल 3 सीटों पर आगे हैं।
रुझानों के मुताबिक भाजपा बहुमत के आंकड़े से मात्र 4 सीट पीछे है। हालांकि, अभी 17 राउंड की मतगणना बाकी है, जिससे अंतिम परिणाम में बदलाव संभव है।
हाई-प्रोफाइल सीटों की बात करें तो शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं।
राज्य में जारी इस कड़े मुकाबले ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights