भाई ने चाकू घोपकर सगे भाई को उतारा मौत को घाट

भाई ने चाकू घोपकर सगे भाई को उतारा मौत को घाट

जौनपुर। जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव में रविवार की देर रात किसी बात को लेकर भाई ने भाई की चाकू घोप कर हत्या कर दिया। सूचना पर सुरेरी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई में लग गई।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरायडीह में रविवार की देर रात किसी बात को लेकर दो सगे भाई संजय कनौजिया व संतोष कनौजिया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ग्रामीणों की माने तो दोनों भाइयों में विवाद के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई जिसमें चोटिल होने से संजय कनौजिया की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बताते है कि दो सगे भाइयों संजय कन्नौजिया व सन्तोष कन्नौजिया किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें संजय कन्नौजिया को गम्भीर चोट लगने से परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर उपचार के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार अभी तक कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जायेगी।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights