“14 किलो दूध और 8 महीने प्रेग्नेंट” बताकर बेची गाय, निकला दावा झूठा; किसान की शिकायत पर विक्रेता और यूट्यूबर पर 2.25 लाख का जुर्माना

शामली में एक किसान को राजस्थान के पशु विक्रेता ने 45 हजार रुपये में गाय बेची। दावा किया गया था कि गाय 8 महीने की गर्भवती है और रोज 14 किलो दूध देती है।
गाय खरीदने के 2 महीने बाद भी जब बछड़ा नहीं हुआ तो किसान को शक हुआ। किसान ने पशु विक्रेता से संपर्क किया, लेकिन उसने जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद किसान ने पशु विक्रेता और गाय बेचने में मदद करने वाले यूट्यूबर के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में मामला दर्ज कराया।
मामले की सुनवाई के बाद उपभोक्ता फोरम ने पशु विक्रेता और यूट्यूबर दोनों को दोषी मानते हुए करीब 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights