“गरज से सफाई तक… रिजू दत्ता के बदले सुर पर बंगाल की राजनीति में बवाल”


रिजल्ट आने से पहले कैमरे पर सख्त चेतावनी देने वाले TMC प्रवक्ता रिजू दत्ता अब अपने पुराने बयानों पर सफाई देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके दो अलग-अलग बयान तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
पहले दिए गए बयान में उन्होंने विरोधियों को लेकर बेहद आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया था। लेकिन अब उनका कहना है कि उन्होंने परिवार की सुरक्षा और दबाव की वजह से ऐसी बातें कही थीं।
सोशल मीडिया यूजर्स इसे “यू-टर्न” बता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि क्या बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों का असर नेताओं की भाषा और रुख पर भी दिखने लगा है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की भी है कि जो नेता पहले खुलकर विरोधियों पर निशाना साध रहे थे, अब वही खुद को डरा हुआ और दबाव में बता रहे हैं।
बंगाल की राजनीति में इस पूरे घटनाक्रम ने बयानबाजी, दबाव और बदलते राजनीतिक माहौल पर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights