गजब… यह है व्यवस्था! छत्तीसगढ़: थाने में खड़े थे जब्त ट्रक, फूड ऑफिसर ने मिलकर बेच दी डेढ़ करोड़ की LPG

महासमुंद, छत्तीसगढ़:
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही और भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिंहोड़ा थाने में खड़े जब्त LPG ट्रकों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की गैस निकालकर बाजार में बेच दी गई।
इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को बताया जा रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी दस्तावेज, नकली वजन पर्चियां और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर कर करीब 92 मीट्रिक टन LPG गायब कर दी गई।
जानकारी के मुताबिक, अवैध गैस रिफिलिंग के आरोप में जब्त किए गए छह LPG ट्रकों को सुरक्षा कारणों से शिफ्ट किया जाना था। इसी दौरान आरोपियों ने गैस बेचने की साजिश रची और ट्रकों से धीरे-धीरे LPG निकालकर बाजार में खपा दी।
पुलिस ने फूड ऑफिसर अजय यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।