मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती ने किया हंगामा

जौनपुर: सुजानगंज क्षेत्र के सरायभोगी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और काफी देर तक भय और चिंता की स्थिति बनी रही।
सूचना मिलने पर सुजानगंज थाना प्रभारी अमित पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद वह टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई।
सूत्रों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights