⚡लखनऊ: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 200 करोड़ रुपये होंगे वापस

Lucknow से बिजली स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। स्मार्ट मीटर के नाम पर हुई अतिरिक्त वसूली के मामले में अब उपभोक्ताओं को राहत मिलने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक करीब 5 लाख उपभोक्ताओं से तय शुल्क से ज्यादा रकम वसूली गई थी। जहां ₹2800 लिए जाने थे, वहां कई उपभोक्ताओं से ₹6016 तक वसूले गए।
अब सरकार और बिजली विभाग ने अतिरिक्त वसूली गई रकम लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करीब ₹200 करोड़ उपभोक्ताओं को वापस किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि रकम वापसी से जुड़ी फाइल फिलहाल संस्तुति प्रक्रिया में है और इसी महीने रिफंड शुरू होने की संभावना है।