महिलाओं के प्रति हिंसा पर आवाज उठानी चाहिए

महिलाओं के प्रति हिंसा पर आवाज उठानी चाहिए

जौनपुर।  राष्ट्रीय जेंडर अभियान के तहत ब्लाक बक्सा विकासखंड में सभागार में महिला शक्ति केंद्र की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा द्वारा महिलाओं के लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा के खिलाफ महिलाओं को स्वयं आवाज उठानी चाहिए। इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर जो कि महिला और बालिकाओं के लिए बनाया गया है जिसमें एक ही छत के नीचे उन्हें 5 सुविधाओं से लाभान्वित किया जाता है।

जिला समन्वयक बबीता ने सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, वृद्धावस्था योजना के बारे में विस्तार से बताया और कहा की सभी लोग योजनाओं के बारे में जानकारी रखें ताकि बिचौलियों का कोई कार्य न हो अर्थात जब तक हम किसी योजनाओं के बारे में जानेंगे नहीं यह समझेंगे नहीं यह जागरूक नहीं होंगे तब तक हमें उसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

बताया कि राष्ट्रीय जेंडर अभियान 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसमें बालक और बालिका के प्रति हो रहे लिंग असमानता के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार इस लिंग असमानता को कम करने हेतु विभिन्न प्रयास कर रही है उसमें सबसे मुख्य महिलाओं व बालिकाओं हेतु सरकार द्वारा संचालित बालिकाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसी प्रकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल फ्री नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1090 विमेन पावर हेल्पलाइन नंबर, 1098 हेल्पलाइन नंबर, 112 तत्काल पुलिस सेवा टोल फ्री नंबर चलाए जा रहे हैं, जिसकी सहायता से महिलाएं व बालिकाएं अपनी समस्या का समाधान पा सकती है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights