स्कूल बस की चपेट मे आने से मासूम छात्रा की मौत

स्कूल बस की चपेट मे आने से मासूम छात्रा की मौत

जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरलालका रोड पर स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। मंगलवार दिन के 1 बजे मोहल्ला आलमगंज निवासी मोहम्मद साबिर की 8 वर्षीया पुत्री आनाविया जौनपुर पब्लिक स्कूल से पढ़कर ई-रिक्शा से घर जा रही थी। उसी समय अचानक भीड़ भाड़ होने के कारण ईरिक्शा में झटका लगने के कारण उक्त बालिका अचानक सड़क पर आ गई तभी तेज गति से आ रही स्कूल की बस की चपेट में आ गई। स्कूल बस का चक्का उक्त बालिका के ऊपर से पार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मोहम्मद जमाल का पुत्र बच्ची को उठाकर जिला अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की जानकारी जैसे परिजनों को लगी रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे और बच्ची की लाश को लेकर घर चले गए। शहरी इलाके में जाम की समस्या से जहां निजात नहीं मिल रही है वहीं दुर्घटना का डर हमेशा बना रहता है। जाम के कारण आज उक्त स्कूल की मासूम बच्ची दुर्घटना की भेंट चढ़ गई। वर्तमान में स्कूल संचालकों की मनमानी शुरू हो गई। शहरी इलाके के कई बड़े स्कूलों द्वारा बड़े वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है।

क्रांति फाउंडेशन दूत न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ जौनपुर प्रवीण कुमार गौतम व कैमरामैन अखिलेश उर्फ गोलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights