जौनपुर में हाईवे किनारे अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी


जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईवे किनारे एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। बताया जा रहा है कि शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित एनएच-731 की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights