खाद्य उद्योग मेले में सीखा स्वरोजगार के गुण
खाद्य उद्योग मेले में सीखा स्वरोजगार के गुण
जौनपुर। समाज के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण से सम्बंधित उद्यमो को स्थापित करने एवं पहले से संचालित उद्यमो के उन्नयन के लिए जिला उद्यान अधिकारी उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, एवं रोट्रैक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कृषि भवन परिसर स्थित लोहिया पर्यावरणीय पार्क में खाद्य उद्योग मेला का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के दूर दराज क्षेत्र से किसान, उद्यमी, युवा सम्मिलित हुए।
सचिव पीएमएफएमई श्रीमती ममता सिंह यादव ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत जिले को दुग्ध उद्योग के लिए चुना गया है, दुग्ध उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को वरीयता दी जाएगी, इस योजना का लाभ लेकर किसान भी अपने फसल का प्रसंस्करण करके नये- नये उत्पाद का सृजन कर सकते हैं और अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कहा कि दुग्ध उद्योग से साथ – साथ बेकरी से सम्बन्धित, दलहन एवं तिलहन उद्योग, पशु एवं मुर्गी चारा उद्योग, फल आधारित उत्पाद उद्योग, हर्बल उत्पाद उद्योग, मशरूम उत्पादन, मसाला आधारित उद्योग, आचार मुरब्बा सिरका उद्योग सहित बीस अन्य उद्योगो की स्थापना एवं उन्नयन के लिए सरकार द्वारा विशेष सब्सिडी प्रदान की जा रही है।
रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने नवीन उद्योग लगाने तथा सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। खाद्यान से सम्बंधित व्यवसाय कभी अथवा किसी भी परिस्थिति में कमजोर नही पड़ती हैं इसलिए इस क्षेत्र में व्यवसाय का शुरू करना सफलता को सुनिश्चित करता है।
संचालन सचिव कुलदीप योगी ने किया। कोषाध्यक्ष अनन्या गुप्ता, शशिकांत, स्वेच्छा रानी, उद्यान विभाग से उद्यान निरीक्षक रविन्द्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, भोला प्रजापति, वंशराज प्रजापति, सुभाष सिंह, अभिलाष सिंह, आदि उपस्थित रहे।