एमबीबीएस छात्रा की टिप्पणी पर बढ़ा विवाद, अस्पताल ने गठित की जांच समिति


मुंबई। एक स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान मानव शव को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एमबीबीएस छात्रा सेजल पवार विवादों में घिर गई हैं। मामले के सामने आने के बाद संबंधित अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए कार्यक्रम के वीडियो को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करते हुए छात्रा के आचरण और टिप्पणी की परिस्थितियों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
वहीं पुलिस ने इस मामले में छात्रा सेजल पवार, कॉमेडियन प्रणित मोरे तथा अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने समेत विभिन्न आरोपों में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए समन भी जारी किया गया है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस तथा अस्पताल प्रशासन दोनों स्तरों पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights