जिला अस्पताल में दो महिलाओं के बीच मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


बुलंदशहर। जिला अस्पताल परिसर में दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ हाथापाई करती नजर आ रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमकर हाथापाई की। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को अलग कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
यह मामला बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल का बताया जा रहा है। पुलिस अथवा अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Verified by MonsterInsights